सीतापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोर गैंग का किया खुलासा; 5 शातिर चोर को गिरफ्तार

खबर यूपी के सीतापुर से है जहाँ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मछरेहटा थाना पुलिस और एसओजी टीम ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

सीतापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोर गैंग का किया खुलासा; 5 शातिर चोर को गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट  

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के सीतापुर से है जहाँ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मछरेहटा थाना पुलिस और एसओजी टीम ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार, अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर6 अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम परसदा-शुक्लापुर रोड पर घेराबंदी कर सफेद कार में सवार पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने थाना मछरेहटा के ग्राम भिठौरा में एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और कीमती सामान चोरी करने की बात कबूल की।

बरामदगी में बड़ी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के बर्तन, चोरी करने के औजार, दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई कार शामिल है। पुलिस ने बताया कि चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है और पीड़ित द्वारा उसकी पहचान भी कर ली गई है।

पूछताछ के दौरान दो आरोपियों ने हरगांव थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी की घटना का भी खुलासा किया। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।