स्थानीय लोक संस्कृतियां हमारी सामूहिकता, संस्कृति और एकता का प्रतीक: आगरा मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप
उप्र के फिरोजाबाद जनपद की समृद्धि सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्य बनाए रखने और इसे अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगरा मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप द्वारा जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फीता काटकर उद्घाटन किया।
फिरोजाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट
फिरोजाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फिरोजाबाद जनपद की समृद्धि सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्य बनाए रखने और इसे अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगरा मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप द्वारा जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फीता काटकर उद्घाटन किया।
आयुक्त द्वारा सर्वप्रथम सिरसागंज में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामलीला एवं मेला तीज मेले का फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोक संस्कृतियां हमारी सामुहिकता, संस्कृति और एकता का प्रतीक है, इनका संरक्षण और संवर्धन जरूरी है।
इसके पश्चात् आयुक्त ने जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ सामौर बाबा धाम में आयोजित विशाल महोत्सव का उद्घाटन किया। यहां की भव्यता और दिव्यता की आयुक्त ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
आयुक्त ने सामौर बाबा मंदिर के गर्भगृह में जाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही साथ महोत्सव परिसर में लगाए गए विभिन्न सांस्कृतिक एवं विकास स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे परंपराओं को जीवित रखते हैं, साथ ही साथ हमारी संस्कृति की विशालता, समरसता और गौरवशाली परंपरा को भी पुनर्जीवित करते हैं।
इस अवसर पर आयुक्त ने जिलाधिकारी के साथ सामौर बाबा परिसर में पीपल का पौधारोपित भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ उपजिलाधिकारी आदि उपस्थित रहे हैं।

Janmat News 
