कन्नौज: 12 घंटे बाद भी नहीं निकल सका गंगा नदी में गिरा ट्रक, पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
उप्र के कन्नौज जनपद में 12 घंटे बाद भी गंगा नदी में गिरा ट्रक नहीं निकल सका है। तीसरे युवक को खोजने में भी गोताखोर नाकाम रहे हैं। मामला जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के महादेवी घाट का है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में 12 घंटे बाद भी गंगा नदी में गिरा ट्रक नहीं निकल सका है। तीसरे युवक को खोजने में भी गोताखोर नाकाम रहे हैं। मामला जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के महादेवी घाट का है।
लापता युवक के परिजन पुलिस, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि मेहंदीघाट पुल से गंगा में मैदा भरा ट्रक सुबह गिरा था।
प्रशासन के कई टीमें लगाने के बावजूद रेस्क्यू के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। पुल पर मौजूद लापता विनीत के परिजनों में प्रशासन की लापरवाही पर आक्रोश बढ़ रहा है।


