कानपुर देहात पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सपा के दावे पर कसा तंज; बोले- 'ख्याली पुलाव पकाने में कोई हर्ज नहीं

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में कानपुर देहात पहुंचे कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

कानपुर देहात पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सपा के दावे पर कसा तंज; बोले- 'ख्याली पुलाव पकाने में कोई हर्ज नहीं
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में कानपुर देहात पहुंचे कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

सपा द्वारा 2027 में बीजेपी के 50 सीटों पर सिमटने के दावे पर तंज कसते हुए आशीष पटेल ने कहा कि 'ख्याली पुलाव पकाने में कोई हर्ज नहीं है'उन्होंने दावा किया कि जनता पहले भी सपा को जवाब दे चुकी है और 2027 में एक बार फिर NDA दो-तिहाई बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। वहीं, अपनी पार्टी और सहयोगियों को लेकर भी उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करने पहुंचे। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर सीधा और तीखा हमला बोला। 

​2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 50 सीटों पर सिमटने के सपा के दावे पर चुटकी लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह सपा का अपना व्यक्तिगत विचार है। ख्याली पुलाव पकाने में किसी का क्या जाता है।

उन्होंने याद दिलाया कि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव हों या फिर 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव-प्रदेश की जनता ने हर बार सपा के दावों का जवाब दिया है। 

आशीष पटेल ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन पूरी ताकत के साथ उतरेगा और दो-तिहाई बहुमत हासिल करके फिर से सरकार बनाएगा। अपना दल (एस) की सीटों की मांग पर बोलते हुए उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी को जो भी सीटें मिलेंगी, उस पर जीत दर्ज कराने की पूरी गारंटी है। 

​वहीं, एनडीए के दूसरे सहयोगी संजय निषाद की हालिया राजनीतिक मुलाकातों पर जब सवाल पूछा गया, तो आशीष पटेल चुटकी लेने से नहीं चूके।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है उन्हें कोई दर्द है और वह अपने उस दर्द की दवा ढूंढ रहे हैं। हालांकि, गठबंधन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 2014 से एनडीए का हिस्सा हैं और भविष्य में भी मजबूती के साथ एनडीए में ही रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री ​आशीष पटेल ने कहा कि यह उनका अपना विचार है, ख्याली पुलाव पकाने में कोई दिक्कत तो होती नहीं है। जनता ने 2017, 2019, 2022 और 2024 में उनको जवाब दे दिया है। 2027 में भी NDA दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

सीटों का जहां तक सवाल है, जो सीट हमें मिलेगी हम उसे जिताने की गारंटी देते हैं। रही बात संजय निषाद जी की, तो लगता है उनको कोई दर्द है और वो दर्द की दवा ढूंढ रहे हैं, हम 2014 से NDA के साथ हैं और आगे भी मजबूती से साथ रहेंगे।