मुजफ्फरनगर: चौकी प्रभारी ने पेश की मानवता की मिसाल, परिवार की रजामंदी से कराई प्रेमी युगल की शादी
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने चौकी पर ही दोनों परिवारों की रजामंदी के चलते प्रेमी युगलों की शादी कराकर दिया मानवता का परिचय दिया है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने चौकी पर ही दोनों परिवारों की रजामंदी के चलते प्रेमी युगलों की शादी कराकर दिया मानवता का परिचय दिया है।
मुजफ्फरनगर की सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोहाना चौकी प्रेमी युगलो के लिए वरदान बन गई है। चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने दोनों परिवारों की रजामंदी से चौकी पर ही प्रेमी जोड़े की शादी कराई।
यही नहीं चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने मानवता दिखाते हुए खाने पीने की व्यवस्था भी चौकी पर ही कराई। वहीं प्रेमी जोड़े को नेग देकर खुशी-खुशी विदा किया गया। चौकी पर हुई शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। चारों तरफ चौकी प्रभारी की प्रशंसा हो रही है।

Janmat News 
