फतेहपुर: सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के खागा कस्बे में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्ज़े पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर लोगों ने अवैध तरीके से मकान बना रखे थे।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/ जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद के खागा कस्बे में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्ज़े पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर लोगों ने अवैध तरीके से मकान बना रखे थे। मामला जनपद के खागा कस्बे के नौबस्ता रोड का है।
मिली जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी की जमीन गाटा संख्या 2113 पर अवैध रूप से 7 मकान बनाए गए थे। नोटिस के बाद भी जब मकान नहीं तोड़े गए तो प्रशासन का बुलडोजर चल गया। एसडीएम अभिनीत कुमार द्वारा की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा है।

Janmat News 
