अयोध्या जिले व मण्डल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सोलेक्सा सर्विस कंपनी को ‘ईपीसी ऑफ द ईयर' किया गया सम्मानित

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाली कंपनी सोलेक्सा सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अयोध्या जनपद व मंडल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। ​

अयोध्या जिले व मण्डल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सोलेक्सा सर्विस कंपनी को ‘ईपीसी ऑफ द ईयर' किया गया सम्मानित
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। प्रधानमंत्री की महात्वाकांक्षी 'पीएम सूर्य घर योजना' को जन-जन तक पहुँचाने और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाली कंपनी सोलेक्सा सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अयोध्या जनपद व मंडल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। ​

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 7 से 9 मई तक आयोजित 'यूपी एनर्जी एक्सपो 2026' में देश-विदेश की कई नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस एक्सपो के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक रहे।

कार्यक्रम में यूपीनेडा के डायरेक्टर और यूपीपीसीएल के चेयरमैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। ​जिले और मंडल में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए सोलेक्सा सर्विसेस को 'इमर्जिंग सोलर कंपनी ईपीसी ऑफ द ईयर' की ट्रॉफी सोलेक्सा सर्विस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंदर मणि द्विवेदी को देकर सम्मानित किया गया।

वही सोलेक्सा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र मणि द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या में अब तक लगभग 6,000 सोलर प्लांट में से 1,000 प्लांट अकेले सोलेक्सा सर्विसेस द्वारा स्थापित किए गए हैं।

इसके लिए उनकी टीम उपभोक्ताओं को किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए हर समय 24 घंटे तत्पर है। और सभी को सोलर लगा कर बिजली के बिल से राहत लेना चाइये इस पर सरकार सब्सिडी भी दे रही है।

​सोलेक्सा सर्विसेस के एमडी जितेंद्र मणि द्विवेदी ने इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य अयोध्या को 'हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा' के एक ग्लोबल मॉडल के रूप में स्थापित करना है।

हम 'हर घर सोलर अभियान' को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मैं अयोध्या के उपभोक्ताओं का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने हम पर भरोसा जताया।