फर्रुखाबाद में अराजक तत्व ने की माहौल खराब करने की कोशिश, ताजियों में लगाई आग; तोड़ी गई मजार

फर्रुखाबाद जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के चिलसरा रोड स्थित कर्बला में अराजक तत्व द्वारा रखे गए ताजियों में आग लगाने और मजार को क्षतिग्रस्त करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

फर्रुखाबाद में अराजक तत्व ने की माहौल खराब करने की कोशिश, ताजियों में लगाई आग; तोड़ी गई मजार
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में अराजक तत्व के द्वारा माहौल खराब करने कोशिश की गई है। जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के चिलसरा रोड स्थित कर्बला में अराजक तत्व द्वारा रखे गए ताजियों में आग लगाने और मजार को क्षतिग्रस्त करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। हालात को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी अराजक तत्व को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।