अमेठी: मंदिर में दर्शन के दौरान महिला के गले से चेन चोरी, आरोपी महिला गिरफ्तार
उप्र के अमेठी जनपद के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के उल्टागढ़ा धाम मंदिर में महिला के गले से चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट
अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के उल्टागढ़ा धाम मंदिर में महिला के गले से चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को मंदिर परिसर में चेन चोरी की घटना के दौरान वादी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी अमेठी ने आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इसके बाद लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ता रिकीं गौतम निवासी जनपद जौनपुर ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी ननद और सास निर्मला के साथ उल्टागढ़ा मंदिर में दर्शन करने आई थी।
आरोप है कि तीनों ने मिलकर दर्शन करने आई एक महिला के गले से चेन काटकर चोरी कर ली थी। अभियुक्ता के मुताबिक, चोरी की गई चेन उसने अपनी सास निर्मला को दे दी थी,जो मौके पर भीड़ के बीच कहीं चली गई।
मुंशीगंज पुलिस ने अभियुक्ता को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य संबंधित महिला की भूमिका के संबंध में पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



