फर्रुखाबाद में दबंग का महिला पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से किए कई वार, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
पीड़ित महिला स्थानीय तंबाकू गोदाम में पुड़िया में तंबाकू भरने का काम करती है। बताया जा रहा है कि गोदाम में किसी बात को लेकर महिला और दबंग के बीच पहले विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला पर हमला करने की योजना बनाई।


