फतेहपुर में दबंगों ने पूर्व फौजी के घर पर चलाया बुलडोजर, न्याय के लिए भटक रही महिला

उप्र के फतेहपुर जनपद से एक बार फिर इंसाफ पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। जहां रेवाड़ी खुर्द गांव में एक पूर्व फौजी की विधवा न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। मामला कल्यानपुर थाना क्षेत्र का है।

फतेहपुर में दबंगों ने पूर्व फौजी के घर पर चलाया बुलडोजर, न्याय के लिए भटक रही महिला
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से एक बार फिर इंसाफ पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। जहां रेवाड़ी खुर्द गांव में एक पूर्व फौजी की विधवा न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। मामला कल्यानपुर थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उसके मकान पर जबरन कब्जा करने की नीयत से उसका घर गिरा दिया। इतना ही नहीं, घर में रखे नकदी और गृहस्थी का सामान भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर अपने साथ ले गए और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसने कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाए, जिसके बाद पुलिस ने काफी देरी से इस मामले में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस के इस रवैये से परेशान पीड़ित परिवार दहशत में जीने को मजबूर है, क्योंकि आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं। इसी से परेशान होकर पीड़ित महिला एक बार फिर पूर्व सैनिक संगठन का सहारा लेते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची, जहां उसने अधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

महिला ने साफ कहा कि उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाए। वहीं इस पूरे मामले पर उच्च अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।