अयोध्या में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
रामनगरी अयोध्या में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच द्वारा सम्मान मार्च का आयोजन किया गया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। रामनगरी अयोध्या में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच द्वारा सम्मान मार्च का आयोजन किया गया।
चौक स्थित मंगल पांडे स्मृति स्थल से नगर निगम तक मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में नागरिक, युवा और संत-महंत शामिल हुए। नगर निगम परिसर में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उपस्थित रहे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
चंपत राय ने बसंत पंचमी और मां सरस्वती पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” का नारा देने वाले नेताजी को पूरे देश ने नमन किया।

Janmat News 
