अयोध्या में सपा ने किया विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को बताया गैरकानूनी
दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचे अखिलेश यादव और डिंपल यादव को पुलिस द्वारा कस्टडी में लिए जाने की खबर के बाद उप्र के अयोध्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचे अखिलेश यादव और डिंपल यादव को पुलिस द्वारा कस्टडी में लिए जाने की खबर के बाद उप्र के अयोध्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया।
सपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों को दबाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार विरोध की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया गया। सपा नेताओं ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का पूरा हक है।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। सपा ने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन जारी रहा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


