बुलंदशहर: अनुशासन के नाम पर छात्र को थप्पड़ मारना शिक्षक को पड़ा भारी, रास्ते में पीटा
उप्र के बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद के सत्यदेव कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट के शिक्षक अनुज कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कक्षा में अनुशासनहीनता करने पर शिक्षक ने छात्र राहुल को थप्पड़ मार दिया था।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद के सत्यदेव कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट के शिक्षक अनुज कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कक्षा में अनुशासनहीनता करने पर शिक्षक ने छात्र राहुल को थप्पड़ मार दिया था।
इससे नाराज छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरुवार सुबह कॉलेज जाते समय अनूपशहर बस स्टैंड के पास शिक्षक पर हमला कर दिया। मारपीट में शिक्षक अनुज कुमार घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि घायल शिक्षक को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



