वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा पहुंची बुलंदशहर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं देशसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्मभूमि काशी से जन्मभूमि वडनगर तक निकल रही वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा उप्र के बुलंदशहर जनपद पहुंची।

वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा पहुंची बुलंदशहर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं देशसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्मभूमि काशी से जन्मभूमि वडनगर तक निकल रही वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा उप्र के बुलंदशहर जनपद पहुंची।

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पहुंचने पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया है। वही संकल्प यात्रा बुलंदशहर नागर पहुंची जहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

नगर के काला आम स्थित मलका पार्क में यात्रा में शामिल युवाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक यह यात्रा चल रही है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

10 रूटों पर वडनगर से यात्रा निकली है जिसका 7 अक्टूबर को वाराणसी में समापन होगा, वहीं दूसरी यात्रा वाराणसी से 10 रूटों पर निकली है जो वडनगर जाकर समाप्त होगी। यह यात्रा युवाओं द्वारा पीएम मोदी के 25 साल बेमिसाल सेवा, संकल्प और सुशासन को समर्पित है। स्मोकर पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।