बहराइच में सपा नेत्री सीमा राजभर ने बोली भाजपा की भाषा, कहा- महाराजा सुहेलदेव महिलाओं की इज़्ज़त बचाने वाले
उप्र के बहराइच जनपद में समाजवादी पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष सीमा राजभर के एक बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज़ हो गई है।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में समाजवादी पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष सीमा राजभर के एक बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज़ हो गई है।
बहराइच में सीमा राजभर भाजपा व उनकी सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की भाषा बोलती नजर आई। दरअसल, सीमा राजभर ने खुले मंच से महाराजा सुहेलदेव की तारीफ की।
सीमा राजभर ने महाराजा सुहेलदेव को महिलाओं की इज़्ज़त बचाने वाला बताया और महाराजा सुहेलदेव के नाम पर जनता से वोट मांगे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इज्ज़त बचाने वाले सुहेलदेव तो इज्जत लूटने वाला कौन? ग़ाज़ी VS सुहेलदेव को लेकर चल रही सियायत के बीच सीमा राजभर का यह बयान मुस्लिम वोट बैंक को डिस्टर्ब कर सकता है। बहराइच रिसॉर्ट में जनसभा के दौरान उन्होंने यह बयान दिया था।



