पीलीभीत: व्यक्ति का कंकाल चार महीने बाद गन्ने के खेत से बरामद, 24 जून को हुआ था गायब
उप्र के पीलीभीत जनपद से बहुत बड़ी खबर आ रही है। तहसील अमरिया के गांव बिलासपुर का निवासी धनीराम का कंकाल नजदीक के एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया है।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद से बहुत बड़ी खबर आ रही है। तहसील अमरिया के गांव बिलासपुर का निवासी धनीराम का कंकाल नजदीक के एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया है।
मौके से बरामद उसके पर्स से पैन कार्ड, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड से पता चला कि यह कंकाल धनीराम पुत्र आत्माराम का है। ख़बर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। आपको बता दें बीते 24 जून को धनीराम घर से बिना बताए कहीं चला गया था जिसकी गुमशुदगी की तहरीर अमरिया थाने में दी गई थी।
तब से सभी को धनीराम की तलाश थी मौके पर अमरिया पुलिस और फारेंसिक टीम ने कंकाल को जांच के लिए पीलीभीत भेजा है। तभी घटना की गुत्थी सुलझेगी की यह खुदकुशी है या फिर हत्या की गई है।



