रामपुर: अखिलेश यादव ने किया जौहर यूनिवर्सिटी का दौरा, जिला कारागार में आजम खान से करेंगे मुलाकात
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज उप्र के रामपुर जनपद स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। अखिलेश यादव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मुलाकात की।
रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर/जनमत न्यूज़। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज उप्र के रामपुर जनपद स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। अखिलेश यादव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मुलाकात की।
यूनिवर्सिटी दौरे के बाद अखिलेश यादव आज़म खान से मिलने जिला कारागार के लिए रवाना हए। जेल में अखिलेश आजम खान और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करेंगे। आजम खान और अखिलेश यादव के बीच करीब 45 मिनट की मुलाक़ात का समय तय है।
जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश यादव आजम खान के आवास पर भी जाएंगे। आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा से भी मुलाकात का कार्यक्रम तय है। अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।



