पैतृक आवास पंहुचा अयोध्या के लाल शहीद जवान देवेश सिंह का शव, पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
उप्र के अयोध्या जनपद के थाना बाबा बाजार क्षेत्र के ग्राम हंसराजपुर पूरे विशेन निवासी 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद हुए।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के थाना बाबा बाजार क्षेत्र के ग्राम हंसराजपुर पूरे विशेन निवासी 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद हुए। 19 फरवरी को सेना की गाड़ी करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से 10 जवान मौके पर शहीद हुए और 11 घायल हो गए।
घायलों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान जवान देवेश सिंह ने दम तोड़ दिया।
शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और तिरंगा परिजनों को सौंपा, जिससे माहौल भावुक हो उठा।
देवेश सिंह आठ वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहे थे और अप्रैल में उनकी शादी तय होनी थी। तीन बहनों के इकलौते भाई देवेश सिंह के बलिदान से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल है।

Janmat News 
