अयोध्या के जीआरपी थाने की एक दिन की प्रभारी बनीं छात्रा रागनी निषाद, कार्यप्रणाली की ली जानकारी
उप्र के अयोध्या के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने की एक दिन की प्रभारी कक्षा 12 की छात्रा रागनी निषाद बनीं। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने की एक दिन की प्रभारी कक्षा 12 की छात्रा रागनी निषाद बनीं। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।
रागनी निषाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे स्टेशन पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूकता पंपलेट बांटे गए। हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।



