प्रतापगढ़: फरार गैर-जमानती वारंटी के खिलाफ कार्रवाई, घर पर चस्पा किया नोटिस; गांव में कराई मुनादी
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना क्षेत्र के ग्राम गोलापुर निवासी फरार गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त मोहम्मद अनीश नवाब अली पुत्र नवाब अली उर्फ जुम्मन के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत कार्रवाई की।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना क्षेत्र के ग्राम गोलापुर निवासी फरार गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त मोहम्मद अनीश नवाब अली पुत्र नवाब अली उर्फ जुम्मन के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, माननीय FTC प्रथम न्यायालय, प्रतापगढ़ द्वारा केस संख्या 8849/20, अपराध संख्या 35/14, धारा 498A, 323, 504, 506 आईपीसी एवं 3/4 डीपी एक्ट, महिला थाना प्रतापगढ़ से संबंधित मामले में अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
इसी क्रम में 08 सितंबर 2026 को पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में ग्राम गोलापुर पहुंची। अभियुक्त के घर तथा गांव के प्रमुख स्थानों पर न्यायालय की उद्घोषणा से संबंधित नोटिस चस्पा किया गया।
इसके साथ ही पुलिस ने गांव में घूम-घूमकर लाउडस्पीकर/बाजा बजाकर मुनादी कराई और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने अभियुक्त पर शिकंजा और कस दिया है।




