कौशांबी: फर्जी मुकदमे का डर दिखा वसूली करने वाले कथित पत्रकार और वकील को पुलिस ने भेजा जेल

उप्र के कौशांबी जिले में जमीन के टुकड़े का विवाद आरोपियों पर कुछ इस तरह हावी हुआ कि विपक्षी को सामूहिक बलात्कार में फंसाने का षड्यंत्र रचते हुए 10 लाख की रंगदारी मांग डाली।

कौशांबी: फर्जी मुकदमे का डर दिखा वसूली करने वाले कथित पत्रकार और वकील को पुलिस ने भेजा जेल
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जिले में रंगदारी से जुड़ा एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। जिसमे जमीन के टुकड़े का विवाद आरोपियों पर कुछ इस तरह हावी हुआ कि विपक्षी को सामूहिक बलात्कार में फंसाने का षड्यंत्र रचते हुए 10 लाख की रंगदारी मांग डाली।

पीड़ित की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया, जिसका प्रेस वार्ता कर एएसपी कौशांबी ने आज खुलासा कर दिया।

एसपी कौशांबी राजेश कुमार ने बताया कि कल यानी मंगलवार को कोखराज थाना क्षेत्र के रहने वाले कफील अहमद ने संदीपन घाट थाना को सूचना दिया कि उनसे कुछ व्यक्तियों द्वारा 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है ना देने पर उन्हें रेप जैसे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाने की धमकी दी जा रही है।

उसी क्रम में धमकी देने वाले लोगों ने एक महिला को आगे लाया था, पुलिस ने जब महिला से इस बाबत पूछताछ के दौरान थाने पर स्पष्ट मना किया कि हमारे साथ कुछ नहीं हुआ था।

पूर्व में महिला अपने प्रेमी के साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी जिससे आपसी विवाद होने के बाद वह अपने घर वापस आ गई थी। जैसे ही यह बात संज्ञान में आई तो तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को, जिनमें से एक कथित पत्रकार जैगम हलीम और दूसरा आरोपी अमरीश दिवाकर, जो कि वकील है, दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इन पर पहले भी रंगदारी जैसे मुकदमे दर्ज किए गए हैं।