बहराइच पुलिस चोरी की 7 घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; चार मोटरसाइकिल व नकदी बरामद
उप्र की बहराइच पुलिस को चोरी की घटनाओं में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली नगर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर हुई 7 घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
बहराइच से रिज़वान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र की बहराइच पुलिस को चोरी की घटनाओं में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली नगर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर हुई 7 घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल, एक लेडीज पर्स और नकदी भी बरामद की है।
बहराइच में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के अंदर कई बाइक चोरी और छिनैती की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने रामलीला मैदान तिराहा के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान उत्सव यादव उर्फ चुन्नी और रिजवान उर्फ बउरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें बजाज पल्सर, सुपर स्प्लेंडर और हीरो स्प्लेंडर जैसी बाइकें शामिल हैं। इसके अलावा छिनैती की घटना से संबंधित एक लेडीज पर्स, कॉस्मेटिक सामान और 1330 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य वारदातों को भी कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक इन्हीं अभियुक्तों ने थाना रामगांव क्षेत्र से भी एक मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसी बाइक से खैरीघाट इलाके में एक महिला से जेवर छीनने की घटना को अंजाम दिया था।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य मामलों में भी उनसे पूछताछ की जा रही है।

Janmat News 
