प्रतापगढ़: निकाह के लिए जा रहे दूल्हे व उसके साथियों पर हमला, चेन व रुपये छीनने का आरोप

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में निकाह के लिए जा रहे दूल्हे व उसके साथियों पर हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला नगर कोतवाली के चिलबिला चौराहे के पास का है।

प्रतापगढ़: निकाह के लिए जा रहे दूल्हे व उसके साथियों पर हमला, चेन व रुपये छीनने का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में निकाह के लिए जा रहे दूल्हे व उसके साथियों पर हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला नगर कोतवाली के चिलबिला चौराहे के पास का है।

मिली जानकारी के अनुसार निकाह के लिए जा रहे दूल्हे व उसके साथियों को बीच सड़क कार रोक कर दबंगों ने हमला बोल दिया। बाइक सवार दबंगों ने सरे बाजार की दबंगई की।

कार सवारों को उतारकर सड़क पर मारपीट की गई। सड़क पर मारपीट से अफरा तफरी मच गई जिससे जाम लग गया। इस दौरान चेन व रुपये छीनने के साथ मोबाइल व कार तोड़े जाने का आरोप है।

घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।