बुलंदशहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 शातिर चोर गिरफ्तार; 5 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद

बुलंदशहर जनपद की गुलावठी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिजली के ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

बुलंदशहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 शातिर चोर गिरफ्तार; 5 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद की गुलावठी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिजली के ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही चोरो कब्जें से 170 किलोग्राम तांबे की सिल्ली व तार जिसकी कीमत करीब 05 लाख रुपये है बरामद किए हैं, साथ ही अवैध असलहा व कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप गाडी भी बरामद की है।

जानकारी देते हुए सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं, जिनके द्वारा संगठित गिरोह बनाकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों  में बिजली के ट्रांसफार्मर के तार व उनके सामान चोरी करने की घटना करते है।