निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, गलत ब्लड चढ़ाने का आरोप
प्रसव के बाद महिला को खून चढ़ाया जा रहा था, इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल स्टाफ द्वारा उसे संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर/जनमत न्यूज। जिले में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि गलत ब्लड चढ़ाए जाने के कारण महिला की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के लखीपुर गांव निवासी महिला को प्रसव के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद महिला को खून चढ़ाया जा रहा था, इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल स्टाफ द्वारा उसे संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गलत ब्लड चढ़ाए जाने के कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान बरती जा रही लापरवाही पर सवाल खड़े कर रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.