अलीगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार गिरोह का किया भंडाफोड़, चार पुरुष, पांच महिला समेत नौ लोग गिरफ्तार

उप्र के अलीगढ़ जनपद की थाना मड़राक पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है.

अलीगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार गिरोह का किया भंडाफोड़, चार पुरुष, पांच महिला समेत नौ लोग गिरफ्तार

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद की थाना मड़राक पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है. अनैतिक देह  व्यापार में गिरफ्तार किए गए लोगों में चार पुरुष अभियुक्त और पांच महिला अभियुक्ता शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे  से नौ मोबाइल फोन, 8990 रुपये नगद  और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.

आपको बताते हुए चले कि थाना मड़राक पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम से संबंधित 09 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को  09 मोबाइल फोन, 8990/- रुपये नगद व  अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित गिरफ्तार किया है.

अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के निर्देशन में हुई. वही पुलिस के गिरफ्त  में आए अभियुक्त थाना मड़राक क्षेत्र के कृष्णा रिसॉर्ट में महिलाओं से देह व्यापार कराते थे और वे इस अवैध कारोबार से धन कमा रहे थे.

गिरफ्तार पुरुष अभियुक्तों में पिंकू उर्फ विशाल, अभिषेक कुमार, चंदन और अमित हैं। ये सभी अलीगढ़ की कोतवाली बन्नादेवी, कुलदीप विहार और कोतवाली नगर थाना क्षेत्रों के निवासी हैं.पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.