संभल: अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, डीएम व एसपी ने खनन पॉइंट पर मारा छापा
उप्र के संभल जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र के दिल्ली पर गांव के पास गंगा नदी पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र के दिल्ली पर गांव के पास गंगा नदी पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया।
जिलाधिकारी डॉ. अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने परिवहन एवं खान-खनन विभाग के अधिकारियों के साथ गंगा किनारे स्थित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
डीएम और एसपी ने खनन पॉइंट पर पर भारी पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। दोनों अधिकारियों के अचानक पॉइंट पर पहुंचने से हड़कंप मच गया। मौके से 27 लोगों को हिरासत में लिया गया,वही 13 वाहनों को जब्त कर सीज करने की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा पांच वाहनों का चालान किया गया और कुल 10 लाख 69 हजार 70 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। पट्टा धारक पर जिला प्रशासन द्वारा 10 लाख से ऊपर का जुर्माना डाला गया।
यह कार्रवाई गुन्नौर तहसील क्षेत्र के थाना जुनावई अंतर्गत असादपुर इलाके में की गई। डीएम और एसपी के निरीक्षण के बाद पुलिस ने संभल, बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस जनपदों के 27 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका के तहत उनका चालान किया।
न्यायालय में पेशी से पहले सभी आरोपियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें उपजिलाधिकारी न्यायालय गुन्नौर में पेश किया गया।
फिलहाल प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी,अभियान का कितना असर दिखाई देता है।
उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि सभी आरोपियों को जमानत दे दी गई है। प्रत्येक व्यक्ति को ढाई लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है। हिरासत में लिए गए अधिकांश लोग अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर और बदायूं संभल अन्य जनपदों के निवासी हैं।

Janmat News 
