एटा में गोवंश से टकराई बाइक, महिला की मौत; बाइक सवार दो अन्य भी घायल
उप्र के एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। गहेतु रैंप के पास अचानक सड़क पर आए गोवंश से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। गहेतु रैंप के पास अचानक सड़क पर आए गोवंश से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को सरकारी जीप से निधौली अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती इलाज के बाद एक महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सकरौली थाना क्षेत्र के नगला झाड़ू गांव निवासी 20 वर्षीय अंकुश अपनी मां सरोज देवी और करधनी गांव निवासी 55 वर्षीय आशा देवी पत्नी दीपचंद के साथ थे। वे भूर्रका गांव में एक रिश्तेदारी में हुई गमी (शोक सभा) में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
गहेतु रैंप के पास अचानक गोवंश सड़क पर आ गया और बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
निधौली अस्पताल से उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां डॉक्टरों ने आशा देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। निधौली कलां पुलिस टीम ने मृतक महिला आशा देवी के शव को कब्जे में लेकर गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशा देवी की मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिवार में दुख का माहौल है।




