फतेहपुर जिला अस्पताल में सामने आया भ्रष्टाचार का मामला, एक्सरे टेक्नीशियन के खिलाफ FIR दर्ज
उप्र के फतेहपुर जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ जिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का मामला उजागर हुआ है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज। उप्र के फतेहपुर जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ जिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का मामला उजागर हुआ है। एक्सरे के नाम पर मरीज से 100 रुपये की अवैध वसूली करने के आरोप में एक्सरे टेक्नीशियन अतुल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यह कार्रवाई अस्पताल के सीएमएस राजेश कुमार की तहरीर पर कोतवाली थाना,फतेहपुर में की गई,जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी टेक्नीशियन ने एक्सरे कराने आए मरीज से खुलेआम 100 रुपये की घूस ली थी, जिसकी शिकायत मिलने पर सीएमएस ने तत्काल सख्त कदम उठाया।
इस मामले में cms राजेश कुमार का कहना है कि टेक्नीशियन अतुल कुमार की पहले से भी कई शिकायतें आ रही थी लेखपाल शैलेश कुमार तिवारी ने लिखित शिकायत की है उसके मरीज के एक्स रे के लिए टेक्नीशियन अतुल ने 100रूपये की रिश्वत लिया है, जिसके आधार पर रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।

Janmat News 
