अमेठी में चाकू दिखाकर लूट करने वाली तीन अंतर्जनपदीय महिलाएं गिरफ्तार, जेवर बरामद

उप्र के अमेठी जनपद के थाना मोहनगंज पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन अंतर्जनपदीय महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट का एक लॉकेट, तीन अन्य लॉकेट, एक कंगन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

अमेठी में चाकू दिखाकर लूट करने वाली तीन अंतर्जनपदीय महिलाएं गिरफ्तार, जेवर बरामद
Published By- Diwaker Mishra

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट

अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद के थाना मोहनगंज पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन अंतर्जनपदीय महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट का एक लॉकेट, तीन अन्य लॉकेट, एक कंगन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मोहनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मोनिका निवासी जौनपुर, सविता निवासी सुलतानपुर और रीना उर्फ लालमती निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्ता सविता के कब्जे से मिले बैग में पीली धातु के चार लॉकेट, मोतियों की माला, पीली धातु का एक कंगन और एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्ताओं ने बताया कि वे कथाओं और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देती थीं।

पुलिस के अनुसार, बरामद चार लॉकेट में से एक लॉकेट शनिवार को चौराबाग के निकट अकेले जा रही महिला से चाकू दिखाकर लूटा गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में सुसंगत धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।