वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा एयरशो की तैयारियां पूरी, पीएम मोदी नमो घाट से शो का करेंगे अवलोकन

उप्र के वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा एयरशो की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पीएम नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट से आयोजित एयरशो का अवलोकन करेंगे।

वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा एयरशो की तैयारियां पूरी, पीएम मोदी नमो घाट से शो का करेंगे अवलोकन
Published By- Diwaker Mishra

वाराणसी से उमेश सिंह की रिपोर्ट

वाराणसी/जनमत न्यूज़। उप्र के वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा एयरशो की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पीएम नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट से आयोजित एयरशो का अवलोकन करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के लालबहादुर शास्त्रीय एयरपोर्ट पर आने के बाद हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुचेंगे। दोपहर 12.30 पर पीएम मोदी  पुलिस लाइन हेलीपैड पहुचेंगे। पुलिस लाइन से नमो घाट एयर शो में पीएम मोदी सड़क मार्ग से जाएंगे।

एयर शो में वायुसेना के 100 से अधिक लड़ाकू विमान समेत कई हेलीकाप्टर का शो होगा। दोपहर 1 बजे से होने वाले एयर शो में पीएम मोदी शिरकत करेंगे। पीएम मोदी के साथ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

22, 24 व 25 अक्टूबर को होने वाले एयरशो के दरमियान 20 से 25 लाख लोग गंगा घाट से इसका नजारा देखेंगे। चिनूक, अपाचे हेलिकॉप्टर के साथ फाइटर विमान राफेल, तेजस, MI 17, सुखोई,  समेत कई फाइटर एयर शो में अपना जलवा दिखाएंगे।