पीलीभीत के मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में अपनाया सनातन धर्म, चंडी घाट पर हुआ शुद्धिकरण
उप्र के पीलीभीत जनपद से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के एक मुस्लिम परिवार ने अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में हरिद्वार के चंडी घाट पर गंगा तट पर विधि-विधान से सनातन धर्म अपना लिया।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के एक मुस्लिम परिवार ने अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में हरिद्वार के चंडी घाट पर गंगा तट पर विधि-विधान से सनातन धर्म अपना लिया।
जानकारी के अनुसार तीर्थ सेवा न्यास द्वारा विशेष धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और गंगा स्नान के बाद परिवार ने यह कदम उठाया।
परिवार ने कहा - अपनी मर्जी से लिया फैसला
धर्म परिवर्तन करने वाले मोहित (पूर्व नाम) ने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपनी स्वेच्छा और राजी-खुशी से लिया है। उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव या जबरदस्ती नहीं की गई।
मोहित ने बताया कि वह पीलीभीत जिले के राजीव कॉलोनी, बरा ग्राम, पप्पू डेयरी के पास के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी खुशी और तीन बच्चे हैं - बेटा रिहान, बेटा आरव और बेटी इनाया।
पूरे परिवार ने एक साथ हिंदू धर्म स्वीकार किया है। इस दौरान घाट पर मौजूद संतों ने परिवार को माला पहनाकर सनातन धर्म में स्वागत किया।



