हाथरस: विहिप-बजरंग दल ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता

उप्र के हाथरस जनपद में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज काशीराम कॉलोनी, जलेसर रोड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

हाथरस: विहिप-बजरंग दल ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज काशीराम कॉलोनी, जलेसर रोड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय मातृशक्ति, युवा एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने संगठन के इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे समाज स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बन सके।

इस अवसर पर चिकित्सक डॉ गौरव वार्ष्णेय, चमन प्रकाश सेंगर, अजीत कुमार, पवन कुमार शर्मा, डॉक्टरों की पूरी टीम ने आकर जरूरतमंद लोगों को दवाइयां वितरण की एवं साथ ही हमारे दीपक अग्रवाल नगर के सेवा प्रमुख उन्होंने अपने घर पर गंगाजल से निर्मित आंखों की ड्रोप लोगों को वितरण की।

कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करने हेतु ब्रज प्रांत के मथुरा व हरिगढ़ विभाग के विभाग संगठन मंत्री आदरणीय उमाकांत, जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, नगर मंत्री विजय गुप्ता, नगर सह मंत्री प्रशांत खंडेलवाल, जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री, जिला सह संयोजक किशन भारती, नगर गौ सेवा प्रमुख नवीन वर्मा, मोनू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बजरंग दल का संकल्प है- “सेवा, सुरक्षा और संस्कार के माध्यम से संगठित, समर्थ और स्वाभिमानी हिन्दू समाज का निर्माण।“