बुलंदशहर: युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, बाएं हाथ पर लिखा है ‘नीरज’

बुलंदशहर जिले के खुर्जा में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के मुंह और नाक से खून निकलता पाया गया है जबकि, आंख के ऊपर चोट के निशान हैं।

बुलंदशहर: युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, बाएं हाथ पर लिखा है ‘नीरज’
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के मुंह और नाक से खून निकलता पाया गया है जबकि, आंख के ऊपर चोट के निशान हैं।

मृतक के बाएं हाथ पर नीरजलिखा हुआ है, शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी (CO) मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। युवक का शव खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के अगवाल कट के पास एक खाली प्लॉट में मिला है।