हरदोई: भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को युवा कांग्रेस ने वितरित किया पेठा और मट्ठा
भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच हरदोई शहर की यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सम्मान में जिला युवा कांग्रेस द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच हरदोई शहर की यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सम्मान में जिला युवा कांग्रेस द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मट्ठा पिलाया और पेठा वितरित कर उनका आभार व्यक्त किया।
लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तापमान, तेज धूप और प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी घंटों चौराहों पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे हैं। ऐसे में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए राहत सामग्री वितरित की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मेहनत और सतर्कता के कारण शहर में जाम जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलती है। भीषण गर्मी में लगातार ड्यूटी करना आसान नहीं है, फिर भी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा, “भीषण गर्मी में लगातार ड्यूटी करना आसान नहीं है, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उनके सम्मान में यह छोटा सा प्रयास किया गया है।” NSUI जिलाध्यक्ष हसन अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करना है।
वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि 45 से 47 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी में भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने समाज से ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने की नैतिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

Janmat News 
