औरैया में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर की जयंती, निकाली गई विशाल और भव्य शोभा यात्रा
उप्र के औरैया जनपद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के उपलक्ष में शहर में विशाल और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के उपलक्ष में शहर में विशाल और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की. इस दौरान बाबा साहब के जयकारे गूंजे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
इस दौरान सीओ सदर अशोक कुमार सिंह ने व्यवस्था की कमान संभाली। सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण माहौल में शोभा यात्रा संपन्न हुई।


