बलरामपुर: अंकुर मिश्रा बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति

राजनीतिक दल 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' (R.A.M.) ने उत्तर प्रदेश में अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य बलरामपुर जनपद में एक महत्वपूर्ण दायित्व की घोषणा की है।

बलरामपुर: अंकुर मिश्रा बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। राजनीतिक दल 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' (R.A.M.) ने उत्तर प्रदेश में अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य बलरामपुर जनपद में एक महत्वपूर्ण दायित्व की घोषणा की है।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के निर्देशानुसार, बलरामपुर के प्रतिभावान एवं निष्ठावान कार्यकर्ता अंकुर मिश्रा को पार्टी का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संगठन द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए गए नियुक्ति पत्र के अनुसार अंकुर मिश्रा पुत्र भानु प्रताप मिश्रा को शहरी क्षेत्र के अंतर्गत 'जिला मीडिया प्रभारी, बलरामपुर' के पद पर तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषि पाण्डेय तथा गैंसड़ी (292) विधानसभा प्रभारी व विधायक पद प्रत्याशी सूरज मिश्र द्वारा नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अंकुर मिश्रा को अंग वस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस नियुक्ति की खबर सामने आते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

संगठन को मजबूत करने और जनसेवा का मिला संकल्प

पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी एवं वरिष्ठ सदस्य संतोष पाण्डेय ने नियुक्ति पत्र के माध्यम से अंकुर मिश्रा से यह अपेक्षा व्यक्त की है कि वे संगठन के संविधान, उच्च आदर्शों, जनहितकारी सिद्धांतों और उद्देश्यों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे।

उनसे यह भी उम्मीद जताई गई है कि वे समाजहित एवं जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय और सकारात्मक सहभागिता दर्ज कराएंगे तथा जिले में संगठन को अधिक सुदृढ़ एवं विस्तृत रूप देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, "हमें पूर्ण भरोसा है कि नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी संगठन की गरिमा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए राष्ट्रहित, समाजहित और जनसेवा के कार्यों में समर्पित भाव से कार्य करेंगे। वे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की कल्याणकारी नीतियों और विचारधारा को आम जनमानस तक पहुँचाने में एक मजबूत सेतु का कार्य करेंगे।"

बधाइयों का लगा तांता

अंकुर मिश्रा को इस नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, सदस्य संतोष पाण्डेय, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषि पाण्डेय और विधानसभा प्रभारी/विधायक पद प्रत्याशी सूरज मिश्र सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके इस नए कार्यकाल के सफल और उज्ज्वल होने की कामना की है।

वहीं, अपनी इस नई नियुक्ति पर अंकुर मिश्रा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरे उतरेंगे। वे बलरामपुर में मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं और पार्टी के जनकल्याणकारी विचारों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे।