औरैया: अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान, 4 डम्परों पर लगा जुर्माना; मौके पर ही कराया जमा
उप्र के औरैया जनपद में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कई डम्परों को रोककर खनन विभाग और प्रशासन की टीम ने सघन जांच की। जांच में 4 डम्पर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए गए।
इन सभी डम्परों पर कुल ₹1,32,000 का जुर्माना लगाकर मौके पर ही जमा कराने की कार्यवाही की गई। इस दौरान प्रशासन ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Janmat News 
