मिर्जापुर: ट्रक से कुचल कर तीन लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुआवजे की मांग

उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद में ट्रक से कुचल कर तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया है

मिर्जापुर: ट्रक से कुचल कर तीन लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुआवजे की मांग
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद में ट्रक से कुचल कर तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया है और वाराणसी-सोनभद्र मार्ग पर जाम लगाया व पथराव किया, पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन चौराहे के पास वाराणसी-सोनभद्र मार्ग पर तेज़ रफ़्तार ट्रक का टायर फटने के बाद अनियंत्रित हो कर ट्रक घर मे घुस गयी। जिसमे तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगमा किया।

वाराणसी-सोनभद्र मार्ग पर जाम लगा कर शव को लाने और मुआवजे की मांग और उच्चाधिकारियों को भी मौके पर बुलाने कि मांग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने जबरजस्ती जाम खत्म करने की कोसिस करने लगे तो ग्रामीण भड़क गये। पुलिस पर ही पथराव कर दिया। मौके पर खड़ी पुलिस की गाड़ी को तोड़ दिया गया।

परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने लड़कियों और महिलाओ पर लाठीचार्ज किय पुलिस द्वारा बर्बरता किया गया है, वही मौके पर पहुचे अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा के आश्वसन के बाद ग्रामीण माने और जाम को समाप्त किया।

बता दे कि रात 3 बजे के करीब  वाराणसी से नमक लाद कर सोनभद्र की तरफ जा रही ट्रक का टॉयर फटने के कारण अनिंयत्रित होकर घर में घुस गयी। जिसमे  घर मे सो रहे राजाराम 47 वर्ष, सुखिया 70 वर्ष और चाँदतारा 45 वर्ष की ट्रक से कुचलने से मौत हो गयी।

वही हादसे में सुहानी 12 वर्ष और सुनील शर्मा 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कर इलाज कवाया जा रहा है।