अलीगढ़ में प्रेमिका की मौत की खबर के बाद प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम
अलीगढ़ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव नगला पूसा में एक 20 वर्षीय प्रेमिका का शव एक बंद मकान के अंदर मिलने के बाद प्रेमी द्वारा रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.जहां 20 वर्षीय लड़की और लड़के के शव अलग-अलग जगह पर मिलने के बाद गांव के अंदर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.तों वही प्रेमी युवक द्वारा रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर आत्महत्या किए जाने से पहले अपने भाई को भेजा गया एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक द्वारा आत्महत्या से पहले रेलवे ट्रैक पर चहल कदमी करते हुए नजर आ रहा है.वही लड़के और लड़की की मौत की सूचना पर इलाका पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए.मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों से घटना को लेकर जानकारी करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है.
आपको बताते चलें कि प्रेमिका और प्रेमी के शव अलग-अलग जगह पर पड़े हुए मिलने का मामला थाना आगराबाद क्षेत्र के नगला पूसा का है. यहां प्रेमी और प्रेमिका के द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर जंगल में लगी आग की तरह आसपास के क्षेत्र में फैल गई. और ग्रामीणों का जमावड़ा दोनों प्रेमी जोड़े की लाश को देखने के लिए मौके पर इकट्ठा हो गया और सूचना पुलिस को दी.लड़की की मौत को लेकर उसके परिवार की महिला कमलेश ने बताया कि उसके परिवार के सभी लोग अपने-अपने काम से बाहर चले गए थे. इस दौरान करीब 21 वर्षीय बेटी मंदिरा उर्फ चुनिया शुक्रवार को अपने घर से अकेली खुजली की दवा लेने के लिए गई थी.लेकिन काफी देर होने के बाद भी लड़की घर वापस नहीं लौटी. इस पर परिवार के लोगों ने करीब दिन के 4:00 बजे उसकी तलाश शुरू कर दी. लेकिन काफी तलाश के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा.जिसके कुछ देर बाद परिवार के लोगों को जानकारी हुई कि मंदिरा उर्फ चुनिया की लाश गांव के बाहर स्टोर के पास बंद पड़े एक मकान के अंदर पड़ी हुई. इस सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. तो देखा उसके मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और शरीर पर पहने हुए कपड़े फटे पड़े हुए थे.बनियान फाड़कर उसके मुंह में ठुसी हुई और नाक में रुई लगी हुई थी.जिसके कुछ देर बाद ही उन्हें जानकारी मिली की उनके पड़ोसी युवक शशि कपूर नें भी रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली है. वही लड़की की मौत के बाद पड़ोसी लड़के द्वारा आत्महत्या के बाद परिवार के लोग दोनों के बीच किसी भी संबंध से इंकार कर बचते हुए नजर आ रहे हैं.जबकि स्थानीय लोग दोनों की मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
वही लड़के और लड़की के शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि थाना अकराबाद क्षेत्र में 13 मार्च 2026 को नगला पूसा के एक व्यक्ति द्वारा अपनी 20 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में अपने ही पड़ोसी युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करवाया था.

Janmat News 
