रामपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत; कार सवार फरार

उप्र के रामपुर जनपद के शाहबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

रामपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत; कार सवार फरार
Published By- Diwaker Mishra

रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर जनपद के शाहबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

वही कार सवार मौके से फरार हो गया। यह हादसा रामपुर की तहसील शाहबाद के करीमगंज गांव के पास राणा मिल के नजदीक हुआ,जहां बाइक सवार पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दंपति शाहबाद के भीतरगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो मुरादाबाद स्थित आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में नौकरी करते थे और रोजाना की तरह अपने काम पर जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है