वायरल वीडियो का बलरामपुर पुलिस ने लिया संज्ञान, मामले में नामजद अभियुक्त कैफ गिरफ्तार; भेजा गया न्यायालय

उप्र के बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वायरल वीडियो के प्रकरण में दर्ज मुकदमे के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

वायरल वीडियो का बलरामपुर पुलिस ने लिया संज्ञान, मामले में नामजद अभियुक्त कैफ गिरफ्तार; भेजा गया न्यायालय
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वायरल वीडियो के प्रकरण में दर्ज मुकदमे के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 165/26, धारा 75(2), 76 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त कैफ पुत्र महफुजुर्रहमान, निवासी ग्राम कटरा शंकर नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर को शनिवार (12 जुलाई 2026) को बर्रो माई मोड़ से बर्रो माई मंदिर जाने वाले कच्चे मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की जांच उपनिरीक्षक शिवम सिंह द्वारा की गई थी।

जांच के उपरांत प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कन्हई प्रसाद, उपनिरीक्षक शम्भू तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जयमंगल यादव, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव तथा कांस्टेबल मोहम्मद शाहिद शामिल रहे।