नकाबपोश बदमाशों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

बदमाश करीब 15 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए, जिसमें 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण शामिल हैं।

नकाबपोश बदमाशों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

मथुरा से सैय्यद जाहिद की रिपोर्ट —

मथुरा / जनमत न्यूज। मथुरा थाना सुरीर क्षेत्र के कस्बा टैंटीगांव में बीती रात एक सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब साढ़े 12 बजे पांच नकाबपोश बदमाश अजय अग्रवाल के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए। बदमाशों ने पहले जाल हटाकर घर में प्रवेश किया और फिर पूरे परिवार को अपने कब्जे में ले लिया।

बदमाशों ने अजय अग्रवाल, उनके पिता प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पत्नी अनीता अग्रवाल और उनकी 6 वर्षीय मासूम बेटी उमा को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद हथियारों के बल पर करीब तीन बजे तक घर में जमकर लूटपाट करते रहे।

परिवार के अनुसार बदमाश करीब 15 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए, जिसमें 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण शामिल हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।