उरई में सुपाड़ी के धंधे के नाम पर गुटखे के मिक्सर की हो रही धड़ल्ले से बिक्री, विभाग मौन
चार लाख की आबादी वाले उप्र के उरई शहर में सुपाड़ी के धनदेवी नाम पर ओरल कैंसर को जन्म देने वाला जहर बेचा जा रहा है। जीएसटी विभाग से पिसी सुपाड़ी बेचने का लाइसेंस प्राप्त कर गुटखे का मिक्सर बेचा जा रहा है।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। चार लाख की आबादी वाले उप्र के उरई शहर में सुपाड़ी के धनदेवी नाम पर ओरल कैंसर को जन्म देने वाला जहर बेचा जा रहा है। जीएसटी विभाग से पिसी सुपाड़ी बेचने का लाइसेंस प्राप्त कर गुटखे का मिक्सर बेचा जा रहा है।
इसमें घटिया किस्म का कत्था के साथ कुछ कैमिकल मिलाकर तैयार किया गया मिक्सर को गुटखे के निर्माताओं को बिक्री किया जाता है इसके बाद गुटखे के निर्माताओं द्वारा बिक्री के लिए बाजार में भेज दिया जाता है।
सबसे बड़ी बात यह कि अवैध गुटखे के मिक्सर का कार्य करने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि डीएम,एसपी के आवास और कार्यालय से महज पांच सौ मीटर दूरी पर खुले आम इस धंधे को अंजाम दे रहा है।
जो धंधा इस माफिया द्वारा किया जा रहा उसका जीएसटी कार्यालय से पंजीयन है ही नहीं पिसी सुपाड़ी की बिक्री का पंजीयन कराकर उस गोरखधंधे की खुलेआम किया जा रहा है। खाद्य विभाग के सिर के नीचे अवैध कार्य हो रहा और उनको भनक तक नहीं।
सांसद कार्यालय के सामने से जो रास्ता जेल रोड को मिला रहा उसी रास्ते में एक आलीशान इमारत में इस अवैध कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
पूरे दिन चलने वाली सड़क पर चलने वाले अवैध धंधे पर किसी की नजर नहीं पढ़ी। घटिया किस्म की सुपाड़ी को पीस कर किसी केमिकल को मिलकर लाल करके गुटखा निर्माताओं को बेचा जा रहा है।
शहर में इस धंधे को बड़े पैमाने पर दो स्थानों पर किया जा रहा है दूसरा झांसी रोड मिजपा स्कूल के पीछे भी अवैध कार्य को धड़ल्ले से कराने में विभाग अपनी भूमिका निभा रहा है क्योंकि इन धंधे बालों को आए दिन खाद्य विभाग में चक्कर लगाते देखा गया है।
जिला खाद्य अधिकारी डॉक्टर जतिन कुमार का कहना है कि सुपाड़ी का लाइसेंस विभाग देता है सुपाड़ी में अन्य कोई वस्तु नहीं मिला सकते यदि सुपाड़ी में कोई निकोटिन कत्था मिला होता है तो ये गलत है।
उन्होंने कहा कि जिस पता पर ये कार्य हो रहा वहां लाइसेंस दिया ही नहीं उन्होंने कहा कि उक्त पते पर हो रहे रंगीन सुपाड़ी के कार्य की जांच कराई जाएगी यदि सुपाड़ी में मिलावट पाई जाती है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी इसके साथ साथ लाइसेंस भी चेक किया जाएगा।

Janmat News 
