अलीगढ़: AMU की छात्रा ने कमरे के पंखे से लटककर की सुसाइड, माँ से कहासुनी के बाद उठाया खतरनाक कदम
उप्र के अलीगढ़ जनपद में देर रात AMU की छात्रा द्वारा कैंपस के IG हॉल के कमरे में सुसाइड किए जाने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा ने आईजी हाल में कमरे के पंखे पर लटक कर सुसाइड की।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में देर रात AMU की छात्रा द्वारा कैंपस के IG हॉल के कमरे में सुसाइड किए जाने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा ने आईजी हाल में कमरे के पंखे पर लटक कर सुसाइड की।
बताया जा रहा है कि माँ से कहासुनी के बाद छात्रा ने सुसाइड की। छात्रा 28 तारीख को कोलकाता के हावड़ा से वापस AMU कैम्पस लौटी थी।
सुसाइड करने वाली छात्रा की पहचान बीए सेकंड इयर की इर्तिका समीर की रूप में हुई है। बताया जा रह है कि सुसाइड के वक़्त छात्रा की अपनी मां से फोन पर बात चल रही थी।
फोन पर माँ से हुई कहा सुनी के बाद छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना पर AMU टीम पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




