AMU के आरएम हॉल में इफ्तार के दौरान ब्रेड में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल, छात्रों में नाराजगी

उप्र के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली क्षेत्र स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के आरएम हॉल में इफ्तार के दौरान परोसी गई ब्रेड में कीड़ा निकलने का मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाएं एक बार फिर चर्चा में आ गई।

AMU के आरएम हॉल में इफ्तार के दौरान ब्रेड में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल, छात्रों में नाराजगी
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली क्षेत्र स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के आरएम हॉल में इफ्तार के दौरान परोसी गई ब्रेड में कीड़ा निकलने का मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाएं एक बार फिर चर्चा में आ गई।

घटना का एक वीडियो भी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे छात्रों में नाराजगी हैं। बताया जा रहा है कि इफ्तार के दौरान छात्रों को वितरित की गई ब्रेड में कीड़ा दिखाई दिया।

इसका वीडियो मौके पर मौजूद छात्रों ने बना लिया। बाद में छात्र नेता फैसल त्यागी और छात्र सोनपाल ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन की भोजन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए है।

वही छात्रों का आरोप है कि हॉलों में भोजन की गुणवत्ता लंबे समय से खराब है। कई बार शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इस पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।