फर्रुखाबाद: पेट के कीड़ो की दवा खाने से स्कूली बच्चो की हालत बिगड़ी, 16 बच्चे अस्पताल में भर्ती

यूपी के फर्रुखाबाद जनपद में के एलमेंडाजोल (पेट के कीड़ो की दवाई) गोली खाने से स्कूली बच्चो की हालत बिगड़ गई है।

फर्रुखाबाद: पेट के कीड़ो की दवा खाने से स्कूली बच्चो की हालत बिगड़ी, 16 बच्चे अस्पताल में भर्ती
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। यूपी के फर्रुखाबाद जनपद में के एलमेंडाजोल (पेट के कीड़ो की दवाई) गोली खाने से स्कूली बच्चो की हालत बिगड़ गई है। दवाई खिलाने से बच्चो की तबियत बिगड़ गई। उन पर बेहोशी छाने लगी, साथ ही उल्टी भी होने लगी। मामला जनपद के थाना जहांनगंज क्षेत्र के मोइनुद्दीनपुर का है।

बच्चों की यह हालत देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। दो दर्जन से अधिक बच्चो की हालत बिगड़ी है। 16 बच्चे सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराए गए हैं। अन्य बच्चों को जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया है।

सीएचसी कमालगंज समेत जिला अस्पताल लोहिया में बच्चो का ईलाज चल रहा है। प्राइमरी स्कूल समेत निजी स्कूल में 150 से अधिक बच्चो को दवाई खिलाई गयी थी। बता दें कि जिले के सभी स्कूलों में पेट के कीड़ो की दवाई खिलाई जा रही है।