सीतापुर: निजी क्लीनिक में दो माह के मासूम की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप; परिजनों का हंगामा

उप्र के सीतापुर जनपद की तहसील बिसवां में निजी क्लीनिक पर दो माह के मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बगिया वाले मोहम्मद हुसैन क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

सीतापुर: निजी क्लीनिक में दो माह के मासूम की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप; परिजनों का हंगामा
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट 

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद की तहसील बिसवां में निजी क्लीनिक पर दो माह के मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बगिया वाले मोहम्मद हुसैन क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

मासूम की मौत से आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही बिसवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं, सूचना पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक और प्रभारी निरीक्षक भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और मामले की जानकारी ली।

एक साल पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना

मामले में एक वर्ष पूर्व भी इसी तरह की घटना होने की बात सामने आई है। इससे निजी क्लिनिक में मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, दोनों घटनाओं के तथ्यों और जिम्मेदारी की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

डीएम और सीएमओ को भेजी जाएगी रिपोर्ट

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि दोनों घटनाओं की रिपोर्ट जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी जाएगी। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, दो माह के मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजन मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।