संभल के अकर्ममोचन कूप का ₹9 लाख की स्वीकृत धनराशि से होगा जीर्णोद्धार, काम शुरू; डीएम ने किया निरीक्षण
संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद की 24 कोसीय परिक्रमा के 68 तीर्थ 19 कूपों में शामिल अकर्ममोचन कूप का जीर्णोद्धार ₹9 लाख की स्वीकृत धनराशि से किया जाना है।
डीएम अंकित खंडेलवाल एवं एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। कूप के ऊपर तीन से चार दुकानों का किया गया आंशिक निर्माण हटाकर जीर्णोद्धार शुरु कराया है। पूरा मामला संभल नगर पालिका परिषद कस्बा क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 ठेर का है।
डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया शासन के निर्देशों के क्रम में संभल के सभी 68 तीर्थों और 19 कूपों के सुदृढ़ीकरण और रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसी क्रम में यहाँ कोतवाली संभल चौक के पास स्थित अकर्ममोचन कूप पर कुछ आंशिक कब्जे की बात थी, उसको हटवाया गया है और उसके ब्यूटीफिकेशन के लिए कार्ययोजना स्वीकृत भी कर दी गई है। काम भी वर्तमान में चालू है।
चूंकि संभल के मुख्य बाजारों में से हैं, तो यहाँ के व्यक्तित्व हैं, जो संभल के इतिहास या पौराणिक महत्व से जुड़े हुए हैं, उन लोगों को स्थान यहाँ दिया। डीएम ने कहा कि उद्देश्य यह है कि संभल का जो ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है।
उसको उससे लोगों को रूबरू कराया जाए और इसको लेकर के जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, वो बड़े निरंतर गति से चल रहे हैं। जितने प्रोजेक्ट वर्तमान में चल रहे हैं, कोशिश है हमारी कि दिसंबर तक उसको कंप्लीट कर लें, फिर फेज-2 में जो प्रोजेक्ट हमारे स्वीकृत होने जा रहे हैं, उन पर कार्य चालू कराया जाए।
डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि तीर्थो के साइनबोर्ड के लिए शासन से लगभग 4 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत भी हो गई है। उद्देश्य था कि जो भी लोग यहाँ पर आने वाले हैं या स्थानीय लोग भी हैं, बहुत ज्यादा ऐतिहासिक उनको जानकारी नहीं मिल पाती है यहाँ के तीर्थ और कूपों को लेकर विस्तृत एक साइनबोर्ड बनवाया जाए। एक ही थीम पे बनवाया जाए।
डीएम ने कहा कि जो बाहर से आने वाले हैं। उनको इन तीर्थों तक आने के लिए दिशा-सूचक साइनेज भी जरूरी है, तो इन दोनों चीज़ों पे काम चल रहा है और आगामी 3 से 4 महीने में ये काम कंप्लीट भी हो जाएगा।
इसके लिए एक वेबसाइट और ऐप पे भी काम चल रहा है, जहां पे क्यूआर कोड से स्कैन करके संबंधित जानकारी भी पर्टिकुलर तीर्थ या कूप के बारे में उपलब्ध होगी।



